जाह्नवी कपूर की तरह रहना चाहते हैं फिट तो अपनाएं ये फिटनेस रूटीन

बॉलीवुड की खूबसूरत और हॉट एक्ट्रेस खुद काे फिट रखने के लिए क्या कुछ नहीं करतीं।

जिम और याेग करके खूब पसीना बहाती हैं, ताकि परफेक्ट फिगर पा सकें। वे चाहे कितनी भी व्यस्त हाें, लेकिन इसके लिए समय निकाल ही लेती हैं।

आइये जानते हैं, बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर  खुद काे फिट रखने के लिए क्या करती हैं। 

पिलेट्स

जान्हवी कपूर को पिलेट्स काफी पसंद है। ये ऐसी एक्सरसाइज है जिससे बॉडी फ्लेक्सिबल बनती है।

योग

एक्ट्रेस योग करना भी पसंद करती हैं। इसकी तस्वीरें वो आए दिन अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं।

रोप ट्रेनिंग

रोप ट्रेनिंग जान्हवी को काफी पसंद है। इस फुल-बॉडी वर्कआउट से ऊपरी पीठ, दोनों हाथ, पेट, पीठ और ग्लूट्स में मांसपेशियों को व्यस्त रखने में मदद मिलती है।

बेली डांस

बेली डांस या यूं कहें कि डांस प्रैक्टिस भी जान्हवी के रूटीन का हिस्सा है। इससे उन्हें खुद को फिट रखने में मदद मिलती है।

डाइट प्लान

जान्हवी कपूर खाने की शौकीन हैं। उनके डाइट में फल और सब्जियां होती हैं।

कीटो डाइट

एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि वो कीटो डाइट फॉलो करती हैं।

नाश्ता, लंच और डिनर

इस डाइट के हिसाब से जान्हवी नाश्ते में 2 अंडे, एवोकाडो, लंच में पालक, ग्रिल्ड चिकन और डिनर में सूप लेना पसंद करती हैं।

वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी के पास 'बवाल', मिस्टर एंड मिसेज माही' जैसी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं।

इस तरह की और वेब स्टोरीज के लिए यहाँ क्लिक करें  https://www.biharkhabre.com/web-stories/