चुटकियों में मिलेगी इन देशों की नागरिकता, बस करना होगा ये काम

किसी दुनिया में नागरिकता पाने के लिए न जाने हमे कितने पापड़ बेलने पड़ते हैं, ये तो खैर वही इंसान बता सकता है, जो नागरिकता पाने की प्रक्रिया से गुजर चुका हो।

अगर आपका सपना अमेरिका में बसना है, तो बोलने से पहले उन सभी झमेलों से गुजरने के लिए तैयार हो जाइए

दुनिया के जितने भी विकसित देश हैं वहां की नागरिकता पाना बेहद कठिन हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी देश हैं, जहां की नागरिकता बड़ी ही आसानी से मिल सकती है।

आज हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां की नागरिकता आसानी से मिल जाती है।

सेंट लुसिया

नागरिकता लेने के लिए सेंट लुसिया में रहने की कोई शर्त नहीं है। जिस व्यक्ति को नागरिकता लेनी है, वह 31 साल तक के अपने बच्चे, 18 साल तक के भाई-बहन, 56 साल तक के माता-पिता के साथ अप्लाई कर सकता है।

आयरलैंड

आयरलैंड का पासपोर्ट और नागरिकता प्राप्त करने का सबसे आसान तरीका है आयरिश वंश, जिसका मतलब है अगर आपके माता पिता या दादी दादा में से कोई एक आयरिश है, तो आपको आसानी से आयरलैंड की नागरिकता मिल सकती है।

पुर्तगाल

यूरोपीय संघ की नागरिकता प्राप्त करने के लिए पुर्तगाल सबसे आसान विकल्पों में से एक है। प्रक्रिया सीधी है: पुर्तगाल के निवासी बनें, और फिर पांच साल बाद नागरिकता के लिए आवेदन सकते हैं।

डोमिनिका

यहां की नागरिका लेने के लिए कम से कम 100,000 अमेरिकी डॉलर का डोनेशन देना होगा। नागरिकता की प्रोसेसिंग टाइम 3 महीने का है।

इन देशों की नागरिकता की और अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें