अगर आप भी अमेरिकी वीजा के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो यहां मिलेगी हर जानकारी

क्या आप भी अमेरिका जाना चाहते हैं?

आप के दिमाग में सिर्फ यही बात आती होगी कि वीजा कैसे मिलेगा और इसके लिए कहां अप्लाई करना होगा।

माना जाता है कि अमेरिका का वीज़ा हासिल करना काफी मुश्किल होता है।

कई बार इसकी प्रक्रिया में छह महीने या एक साल का समय लग जाता है।

लेकिन, इस सबसे पहले बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिन्हें विदेश तो जाने की इच्छा होती है लेकिन उन्हें वहां जाने के लिए वीजा हासिल करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी नहीं होती।

ऐसे में आप इस रिपोर्ट में वीजा से जुड़ी सभी जानकारी हासिल कर सकते हैं| 

वीज़ा ही वह डॉक्युमेंट है, जिसे लेकर आप किसी देश में प्रवेश कर सकते हैं। आमतौर पर वीज़ा का मतलब वह स्टैंप होता है जो विदेश यात्रा से पहले आपके पासपोर्ट पर लगाया जाता है।

सबसे पहले, आपको इमिग्रेंट और नॉन-इमिग्रेंट वीजा के बीच किसी एक को चुनना होगा। एक बार जब आप यह फैसला कर लेते हैं कि आपको कौन सा वीजा चाहिए, तब आपको वीजा फी पे करना होगा।

याद रखें कि यूएस वीजा के लिए जो शुल्क आप चुकाएंगे वह न तो वापस होगा और न ही उसे आप किसी को ट्रांसफर कर सकते हैं।

अमेरिकी वीजा के लिए अप्लाई कैसे करे ये जानने के लिए यहाँ क्लिक करे