भागलपुर में जन्मा अद्भुत बच्चा । नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में एक अद्भुत बच्चे ने जन्म लिया। बुधवार के दिन में जन्मे इस बच्चे को दो सिर, चार हाथ, तीन पैर है। हालांकि नवजात की जन्म के कुछ देर बाद ही हो गई। जन्म लेते ही अनुमंडल अस्पताल में बच्चे को देखने लोगों का तांता लग गया। कई लोग इसे ईश्वरीय देन बताने लगे हैं।

भागलपुर में जन्मा अद्भुत बच्चा

भागलपुर में जन्मा अद्भुत बच्चा

जानकारी के अनुसार इस बच्चे की माता सुभद्रा देवी हैं। वह धोबिनिया निवासी मनोज यादव की पत्नी है। मनोज यादव और सुभद्रा देवी का यह पांचवा बच्चा था। इससे पहले दोनों को चार संतान हैं। बुधवार सुबह प्रसव वेदना के कारण महिला को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों की देख-रेख में अद्भुत बच्चे ने जन्म लिया। इस बच्चे को दो सिर, चार हाथ और तीन पैर है। जन्म के कुछ ही देर बाद उसकी मृत्यु हो गई। इस बच्चे को देखने के लिए लोगों का तांता लगा गया।

भागलपुर में जन्मा अद्भुत बच्चा

बच्चे के पिता मनोज यादव एवं उनके स्वजनों ने कहा कि वे लोग पहले से ही प्रसूता का इलाज यहां करवा रहे थे। नियमित जांच की जा रही थी। लेकिन चिकित्सकों ने कभी भी यह नहीं कहा कि पेट में पल रहा बच्चा कैसा है। अगर चिकित्सक इसकी जानकारी पहले देते या बेहतर इलाज के लिए महिला को कहीं भेजते तो वे लोग जाने के लिए तैयार थे। लेकिन हमेशा चिकित्सकों ने कहा कि पेट में पल रहा बच्चा ठीक है।

आगे पढ़ें: ब‍िहार: सीतामढ़ी में देर रात निजी क्लीनिक में अपराधियों ने डॉक्टर और नर्स को मारी गोल, एक की मौत

इस संबंध में चिकित्सकों ने कहा कि जब बच्चे का शुक्राणु बनता है, उसी समय कुछ मामलों में उसमें विभाजन हो जाता है। इस कारण इस तरह का बच्चा जन्म लेता है। हालांकि यह बहुत कम ही लोगों में मिलता है। ऐसे बच्चे के जन्म लेने के बाद बचना मुश्किल रहता है।कहा के कभी-कभी जुड़वा बच्चा भी आपस में सट जाते हैं, और एक ही शरीर में दोनों पलने लगता है।

By Biharkhabre Team

मेरा नाम शाईना है। मैं बिहार के भागलपुर कि रहने बाली हूं। मैंने भागलपुर से MBA की पढ़ाई कंप्लीट की हूं। मैं Reliance में कुछ समय काम करने के बाद मैंने अपना खुद का एक ब्लॉग बनाया। जिसका नाम बिहार खबरें हैं, और इस पर मैंने देश-दुनिया से जुड़े अलग-अलग विषय में लिखना शुरू किया। मैं प्रतिदिन देश दुनिया से जुड़े अलग-अलग जानकारी अपने Blog पर Publish करती हूं। मुझे देश दुनिया के बारे में नई नई जानकारी लिखना पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *