Vastu Tips: आज ही घर में लगाएं ये फूल के पौधे, खींचा चला आएगा पैसा

वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों को लेकर कई नियम बताए गए हैं। वास्तु के हिसाब से घर में लगे पेड़-पौधे सकारात्मक ऊर्जा के साथ सुख-समृद्धि लाते हैं।

हरे-भरे पौधे जितने सुंदर और सुगंध वाले होते हैं तो मन में सुकून के साथ शांति मिलती है। ऐसे ही वास्तु में कुछ फूलों वाले पौधों का जिक्र किया गया है। 

माना जाता है कि इन्हें घर में लगाने से वातावरण शुद्ध होने के साथ घर में रहने वाले लोगों की तरक्की पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।

इसके साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। तो चलिए जानते हैं कि किन फूल वाले पौधों को घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है।

पारिजात का पौधा

पारिजात को हरसिंगार नाम से भी जानते हैं। इसे घर में लगाने से शारीरिक, मानसिक तनाव से निजात मिलती है। इसके साथ ही धन की प्राप्ति होने के साथ आय के नए स्तोत्र खुलते हैं।

चंपा का पौधा

चंपा का पौधा वास्तु की दृष्टि से सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसे घर में लगाने से हर तरह के दुखों से छुटकारा मिल जाता है।

गुलाब

गुलाब को प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इसे घर में लगाने से रिश्तों में मिठास आती है और तनाव दूर होता है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा भी हमेशा बनी रहती हैं।

चमेली

चमेली का पौधा घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा घर आती हैं, जिससे सुख-शांति और तरक्की बनी रहती है। इसके साथ ही यह परिवार के बीच के मनमुटाव को भी कम करता है।

कमल

कमल का फूल आध्यात्मिकता का प्रतीक माना जाता है। इस पौधे को घर में लगाना बहुत ही उत्तम रहता है। इससे सुख समृद्धि आती है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा से हर दुख से निजात मिल जाती है।

इस तरह की और वेब स्टोरीज के लिए यहाँ क्लिक करें  https://www.biharkhabre.com/web-stories/