प्रेगनेंसी में ये सब्जी नहीं खानी चाहिए, नहीं तो पेट में ही मर सकता है बच्‍चा

गर्भावस्था में स्वस्थ आहार महत्वपूर्ण होता है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपनी खाने-पीने की सामग्री का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

विभिन्न प्रकार की सब्जियों और फलों में विटामिन्स, मिनरल्स, और पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो गर्भवती महिलाओं और उनके शिशु के विकास के लिए आवश्यक होते हैं।

हालांकि, प्रेगनेंसी के दौरान कुछ सब्ज़ियों के खाने से परहेज़ करना चाहिए। यहां कुछ सब्जियां दी गई हैं जिनका आपको सेवन करने से बचना चाहिए

जब आप गर्भावस्था में होते हैं, तो आपको बैंगन का सेवन कम करना चाहिए। बैंगन में साइटोहार्मोन्स पाए जाते हैं, जो पीरियड्स के आने में मदद करते हैं, इसलिए गर्भावस्था में इसे खाना महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है।

अनानास एक चटपटा और पोषणपूर्ण फल है, परंतु गर्भावस्था के प्रारंभिक महीनों में इसका सेवन नुकसान पहुंचा सकता है। अनानास में ब्रोमलिन होता है, जिससे पेट में संकुचन होकर गर्भस्राव हो सकता है। 

पपीते को हम लोग फल के तरह खाते हैं, और इसके साथ-साथ कच्चे पपीते से सब्जी भी बना लेते हैं। लेकिन प्रेगनेंसी के दौरान पपीता खाना ठीक नहीं होता, खासकर कच्चा पपीता या इसकी सब्जी बिल्कुल नहीं खानी चाहिए।

प्रेगनेंसी के दौरान अधिक करेले का सेवन आपको परेशान कर सकता है। करेले में क्विनीन, मोमोर्डिका और ग्लाइकोसाइड्स जैसे कई तत्व होते हैं, जो आपके शरीर में हल्का जहरीला प्रभाव डाल सकते हैं। 

टमाटर एक लोकप्रिय सब्जी है जो हमारे खाने में आमतौर पर शामिल होती है। हालांकि, प्रेगनेंसी के दौरान टमाटर को संयम से खाना चाहिए। टमाटर में असिडिटी बढ़ा सकती है, जो प्रेगनेंसी के दौरान आपको पेट की जलन और एसिडिटी की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

https://www.biharkhabre.com/web-stories/the-secret-of-kareena-kapoors-skin-care-maintenance-has-been-revealed-know/