रातों-रात सोते हुए गायब हो गई लड़के की एक आंख, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

सुबह उठकर आपको पता चले कि शरीर का एक अंग अचानक रातों-रात गायब हो गया है तो उस वक्त क्या आपका हाल होगा जरा सोचिए।

कुछ ऐसा ही हुआ 21 साल के एक लड़के के साथ। लड़का सुबह उठा तो हैरान रह गया क्योंकि रातों-रात उसकी एक आंख गायब हो गई।

लड़का परेशान हो गया कि वह अच्छा-भला रात को गहरी नींद में सोया था फिर उसकी आंख गायब कहां हो गई। मामला अमेरिका के फ्लोरिडा का है।

 रात में सोया और सुबह जब जागा तो उसकी एक आंख नहीं थी। दरअसल उसकी एक आंख कीड़े ने खा ली।

माइक पिछले 7 साल से कॉन्टैक्ट लेंस लगाता आ रहा है। कॉन्टैक्ट लेंस लगाने वालों को सोने से पहले इसे उतारना होता है लेकिन उस दिन माइकल इसे निकालना भूल गया। जिसके चलते अकान्थमोबिया केराइटिस नाम के परजीवी ने उसकी आंख को खा लिया.  

अकान्थमोबिया केराइटिस एक मांसाहीर पैरासाइट है जिसकी वजह से आंखो की रोशनी चली जाती है. ऐसा ही हुआ माइक के साथ भी.

सुबह जब माइक उठा तो उसकी आंख में भयंकर दर्द हुआ. जब वह डॉक्टर्स के पास पहुंचा तो उसको पता लगा कि उसकी आँख को पैरासाइट ने खा लिया है.

डॉक्टर ने इसका कारण भी बताया है. डॉक्टर ने बताया कि जब आप लंबे समय तक कॉन्टैक्ट लेंस लगाते हैं और उसे लगाकर सो जाते हैं तब ऐसा होता है. हालांकि यह बहुत ही रेयर घटना है, लेकिन माइक इसका शिकार हो गए.