जन्नत जुबैर की तरह खूबसूरत दिखने के लिए फॉलो करें ये डाइट प्लान

वर्तमान समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 44 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

हर कोई जन्नत से उनकी खूबसूरती का राज जानना चाहता है।

अगर आप भी टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर की तरह खूबसूरत दिखना चाहते हैं, तो ये डाइट प्लान जरूर फॉलो करें-

टीवी अदाकारा जन्नत की मानें तो वह दिन की शुरुआत दो चीजों से करती हैं। सबसे पहले वह कलौंजी पानी का सेवन करती हैं।

इसके लिए रात में सोने से पहले कलौंजी यानी मंगरैल को पानी में भिगोकर रख देती हैं। अगली सुबह जागने के बाद सबसे पहले कलौंजी पानी पीती हैं।

इसके बाद हल्दी वाला पानी पीती हैं

इजन्नत स्नैक में मखाना या भेल का सेवन करती हैं। इस बारे में उनका कहना है कि भेल उनका पसंदीदा डिश है। वहीं, भुना हुआ मखाना भी उन्हें बहुत पसंद है।

जन्नत पानी अधिक मात्रा में  पीती हैं। इससे शरीर हायड्रेट रहता है। साथ ही त्वचा में नमी बरकरार रहती है।

वहीं, खाने में मीठे चीजों से परहेज करती हैं। इसके बदले में जन्नत तीखा और चटपटा खाना पसंद करती हैं।

चीट डे को जन्नत मैगी और पास्ता खाना पसंद करती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उन्हें पास्ता बहुत पसंद है।