घर पर ऐसे बनाएं नेचुरल फेस सीरम, चांद की तरह चमकने लगेगा चेहरा

ज्यादातर महिलाएं ग्लोइंग और क्लियर स्किन के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। इसके लिए सीरम का भी उपयोग किया जा सकता है।

बाजार में आपको स्किन टाइप के अनुसार कई सीरम मिल जाएंगे, लेकिन यह त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं क्योंकि इनमें केमिकल होता है।

इसलिए कहा जाता है कि त्वचा पर नेचुरल चीजों का ही उपयोग करना चाहिए।

आप घर पर भी बड़ी आसानी से सीरम बना सकती हैं। इसके लिए आपको केवल 3 ही चीजों की जरूरत होगी। चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

एलोवेरा जेल से बनाएं सीरम

एलोवेरा जेल त्वचा के लिए वरदान है। आप इसका उपयोग कई तरीकों से कर सकती हैं। एलोवेरा की मदद से सीरम भी बना सकती हैं।

आवश्यक सामग्री

– 2 चम्मच एलोवेरा जेल – 2 चम्मच गुलाब जल – 2 कैप्सूल विटामिन ई

बनाने का तरीका 

1. एक बाउल में 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 2 चम्मच गुलाब जल डालें।  2. सीरम के लिए नेचुरल जेल फायदेमंद होगा। इसके लिए आपको पौधे को छिलना होगा। इसके बाद चम्मच की मदद से जेल निकाल लें।  3. फिर इसे मिक्सी में पीस लें।  4. अगर आपके पास पौधा नहीं है,तो आप बाजार से एलोवेरा जेल खरीद सकती हैं।  5. अब इसमें 2 कैप्सूल विटामिन ई की डालें। 6. अब इसे मिक्स कर लें।  7. इसे एक बोतल में स्टोर कर लें।  

कैसे करें इस्तेमाल?

1. सबसे पहले अपना चेहरा साफ कर लें।  2. इसके बाद सीरम की कुछ बूंद अपने चेहरे पर डालें। 3. फिर हल्के हाथों से चेहरे को मसाज करें।  4. सीरम को कुछ देर त्वचा पर लगा रहने दें।  5. फिर अपना चेहरा धो लें।

होममेड सीरम लगाने के फायदे

यह सीरम तीन नेचुरल चीजों से बना है। इसमें एलोवेरा और गुलाब जल डाला गया है, जिसके साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं। इसलिए यह सीरम आपके लिए काफी फायदेमंद होगा।