74 साल की उम्र में हेमा मालिनी के एंटी- एजिंग ब्यूटी सीक्रेट्स आपको हैरान कर देंगे!

हेमा मालिनी 74 साल की हैं, लेकिन इस उम्र में भी उनकी स्किन काफी ग्लो करती है। इसके साथ ही उनके चेहरे पर उम्र का असर भी कम दिखता है।

एक इंटरव्यू में हेमा ने कहा था कि वे खुद को अपनी उम्र से 10 साल छोटा मानती हैं। इसके साथ ही वे कभी हैवी मेकअप भी नहीं कराती हैं।

नेचुरल चीजों पर करती हैं भरोसा

हेमा मालिनी अपनी स्किन के लिए नेचुरल चीजों का यूज करती है। वे प्राकृतिक चीजों का ही प्रयोग करती है, इससे उनकी स्किन में हमेशा निखार बना रहता है।

डांस की शौकीन हैं हेमा

डांस हेमामालिनी को काफी पसंद हैं। वे इस उम्र में भी डांस करती है, यह उनकी बॉडी को फिट रखने में मदद करता है।

अपनाती हैं ये रूटीन

हेमा कहती हैं कि सुबह के 9 बजे तक के समय को वे अपने लिए खर्च करती है। उसमें वे एक्सरसाइज, प्राणायाम आदि करती हैं।

लेती हैं भरपूर नींद

एक्ट्रेस का कहना है कि वे नींद से कभी समझौता नहीं करती हैं। वे हमेशा भरपूर नींद लेती हैं।

योग से करती हैं दिन की शुरुआत

हेमा मालिनी योग से अपने दिन की शुरुआत करती हैं। इसके साथ ही वे प्राणायाम भी करती हैं।

नारियल पानी से खुद को रखती हैं हाइड्रेट

वे खुद का नारियल पानी पीकर हाइड्रेट भी रखती हैं। हेमा अभिनेत्री होने के साथ ही सांसद भी हैं। वे इस कारण काफी बिजी रहती हैं।

डाइट का रखती हैं ख्याल 

हेमा अपनी डाइट का भी पूरा ख्याल रखती हैं। वे सुबह उठकर गुनगुना पानी पीती हैं। इसके साथ ही डाइट में फल और सब्जियों को शामिल करती हैं।