ये 7 टिप्स अपनाएं और अंडरआर्म्स की बदबू को कहें goodbye

गर्मियों के मौसम में अंडरआर्म्स से पसीने की बदबू आना एक आम समस्या है। इस बदबू से न केवल अगल-बगल वाले ही परेशान होते हैं, बल्कि आपके कपड़ों पर भी पसीने के धब्बे पड़ जाते हैं। यह ऐसी समस्या है जिससे न चाहते हुए भी लोग आपसे दूर भागने लगते हैं।

करें लूफा का प्रयोग

लूफा आपके अंडरआर्म्स को एक्सफोलिएट करने का सबसे आसान तरीका है। अंडरआर्म्स को एक्सफोलिएट करने से आपको अनचाही बदबू से मुक्ति मिल सकती है।

एंटीपर्सपिरेंट का उपयोग करें

डियो जहां गंध को दबाता है, वहीं एंटीपर्सपिरेंट पसीने को दबाने का काम करता है। यह आपके अंडरआर्म्स में पसीने की ग्रंथियों को ब्लॉक कर देता है, जिससे पसीने से बचाव होता है।

सूती कपड़े पहनें

सिंथेटिक कपड़े आपकी त्वचा को सांस लेने या पसीने को सोखने नहीं देते हैं। यह न केवल आपको असहज महसूस करवाते हैं, बल्कि इनको पहनने से आपके अंडरआर्म्स में अधिक पसीना भी आने लगता है। ऐसे में आपको सूती कपड़ा ही पहनना चाहिए।

ढेर सारा पानी पिएं

गर्मी के मौसम में पानी पीना बहुत महत्वपूर्ण है। यह आपके शरीर को ठंडा करता है और इस प्रकार आपके शरीर को पसीने से बचाता है। अपने साथ हमेशा एक बोतल रखें और हर दिन कम से कम 3-4 लीटर पानी पिएं।

एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर में एंटी-माइक्रो प्रोपर्टीज मौजूद होती हैं और यह एसिडिक भी होता है। यह अंडरआर्म्स की बदबू को दूर करने में सहायक होते हैं।

टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जिसके कारण यह अंडरआर्म्स की बदबू को दूर करने के लिए कारगर होता है। इसके एस्ट्रिंजेंट और एंटी- माइक्रोबियल गुण आपके अंडरआर्म्स के छिद्रों को कम करते हैं और बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ते हैं।

नींबू का रस

अगर आप अंडरआर्म्स के पसीने और बदबू से परेशान रहती हैं तो नींबू का इस्तेमाल करें। यह त्वचा के पीएच लेवल का बैलेंस बनाता है। इसके अलावा नींबू बहुत एसिडिक होता है और इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं।