फेस वॉश करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना चेहरे पर दिखने लगेंगी झुर्रियां

चेहरा धोना जरूरी होता है, ये तो हम सभी जानते हैं। पर सही तरीके से धोना बहुत ज्यादा जरूरी है। अब आप सोच रहे होंगे कि सही तरीका क्या होता है।

क्योंकि अगर आप सही तरीके से अपने चेहरो को नहीं धोते हैं तो स्किन खराब होती है। इतना ही नहीं वक्त से पहले स्किन पर बुढ़ापा नजर आने लगता है। आइए बताते हैं चेहरा धोते वक्त आप क्या गलतियां करते हैं।

कुछ लोग गर्म पानी से चेहरा धोते हैं जो हमारी स्किन के लिए अच्छा नहीं होता है। गर्म पानी से फेस धोने से त्वचा जल्दी खराब होने की पूरी संभावना होती है। गर्म पानी स्किन को रूखा बना देता है। इतना ही नहीं स्किन पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं।

अगर आप अपने फेस को किसी भी साबुन से धो लेते हैं तो यह भी गलत है। साबुन हमारी त्वचा को सख्त बना देता है। साथ ही त्वचा मुरझाई हुई दिखती है। अच्छा रहेगा अपनी त्वचा के हिसाब से फेसवॉश लें और उसी से धोएं।

Light Yellow Arrow

एक बड़ी गलती आप ये भी कर रहे हैं कि सोने से पहले चेहरा नहीं धुलते। दिन भर की गंदगी, धूल चेहरे पर जमा होती रहती है और त्वचा के छेदों को बंद कर देती है। त्वचा सांस नहीं ले पाती और सूखी दिखती है।

एक बड़ी गलती ये भी है कि आप चेहरे की मालिश नीचे की ओर करते हैं। चाहे आप चेहरा धुल रहे हों, स्क्रब कर रहे हों या क्रीम क्यों न लगा रहे हों, मालिश के लिए उंगलिया ऊपर की तरफ घुमाएं। नीचे की तरफ करने से त्वचा लटकने लगती है।

हफ्ते में एक बार त्वचा को स्क्रब जरूर करें। ऐसा नहीं है कि ये सब सिर्फ लड़कियों के लिए ही है बल्कि हर किसी की त्वचा के लिए जरूरी है।

चेहरा धुलने के बाद अगर तौलिए से उसे कस के रगड़ कर पोंछते हैं तो ऐसा कर आप त्वचा को बर्बाद कर रहे हैं। रगड़ने के बजाए हल्की-हल्की थपकी देकर पोंछे। त्वचा पहले से ही नाजुक होती है, उसे रगड़ कर पूरी तरह खराब कर देते हैं।