दिशा पटानी अपनी ग्लोइंग स्किन के लिए इस घरेलू फेस पैक का करती हैं इस्तेमाल 

दिशा पटानी बी टाउन की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं। दिशा पटानी अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी बिना मेकअप वाली फोटो शेयर करती रहती हैं।

दिशा पटानी अपने स्किन की देखभाल करने के लिए चेहरे पर किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं करती हैं।

दिशा अपनी ग्लोंइग स्किन के लिए घरेलू तरीके का इस्तेमाल करती हैं। चलिए जानते है दिशा पटानी के ग्लोइंग स्किन का राज।l

बेसन फेस पैक 

लेक्मे फैशन वीक के दौरान दिशा पटानी ने बताया था कि उन्होंने 12 वीं क्लास तक अपने चेहरे पर किसी भी तरह के फेस वॉश और क्लींजर का इस्तेमाल नहीं किया था। दिशा की मां ने उन्हें बेसन और दही से चेहरा धोने की सलाह दी थी। दिशा अपने चेहरे को बेसन और दही से साफ करती थी।

दही बेसन फेस पैक के फायदे

ग्लोइंग स्किन के लिए दही बेसन का फेस पैक काफी फायदेमंद है। दही और बेसन का पैक लगाने से स्किन के दाग धब्बे कम हो जाते है। दही बेसन पैक लगाने से स्किन पर पिंपल की परेशानी कम हो जाती है। इससे स्किन चमकदार और ग्लोइंग हो जाती हैं।

बेसन फेस मास्क बनाने का तरीका

बेसन फेस मास्क बनाने के लिए 1 कटोरी बेसन में 1 चम्मच दही मिला कर, पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को 1 घंटे तक चेहरे पर लगाकर चेहरा ठंडे पानी चेहरा धो लें। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप बेसन के साथ दूध की मलाई और शहद मिलाकर पेस्ट बना सकते हैं।

दही के फायदे

दही सेहत के साथ साथ स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन पाया जाता है। जो कि स्किन सेल्स को मजबूत करने का काम करता है। जिससे स्किन पर चमक देखने को मिलती हैं।