बिहार के गया में वैक्सीनेशन को लेकर एनजीओ की अनोखी पहल शुरू की है। एनजीओ 100 प्रतिशत वैक्सीनेट हो चुके गांव में मुफ्त राशन और सामग्री बांट रहा है। वहीं बिहार में बुधवार को 5 लाख 89 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है।

गया में वैक्सीनेशन को लेकर एनजीओ की अनोखी पहल

इस बारे में एनजीओ के एक समाजसेवी का कहना है कि हम एक लाख लोगों को जागरूक कर चुके हैं। समाजसेवी ने कहा, ‘अब तक हमने 12,000 लोगों को राशन सामग्री दी है। हम 1 लाख लोगों को जागरूक कर चुके हैं।’ गया में वैक्सीनेशन को लेकर एनजीओ की अनोखी पहल से लोग काफी खुश है।

गया में वैक्सीनेशन को लेकर एनजीओ की अनोखी पहल

बिहार में बुधवार को 5 लाख 89 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। कोविन पोर्टल पर रात 8.30 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार इतने लोगों को टीका लगा है। राज्य में टीकाकरण के लिए बुधवार को 3433 सेंटर बनाए गए थे। टीकाकरण में बिहार पूरे देश में तीसरे स्थान पर रहा। पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश है जहां 7.37 लाख को टीका लगा, जबकि दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश रहा, जहां 5.91 लाख लोगों को टीका लगा है।

गया में वैक्सीनेशन को लेकर एनजीओ की अनोखी पहल

बिहार में सबसे अधिक 40 हजार 567 लोगों को समस्तीपुर में टीका लगाया गया है। दूसरे स्थान पर पूर्वी चंपारण है, जहां 34 हजार 812 लोगों को टीका लगा है। पटना चौथे स्थान पर रहा। यहां 33 हजार से अधिक लोगों को टीका लगा है। 10 जिलों में 20 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया गया है। 14 अन्य जिलों में 10 हजार से अधिक लोगों को टीका लगा है।

आगे पढ़ें: नालंदा में दिनदहाड़े एक युवती पर हुआ एसिड अटैक, मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बता रहे हैं लोग, गंभीर हालत में पटना रेफर

सबसे कम शिवहर में 3524 लोगों को टीका लगा है। राज्य में अब कुल 3 करोड़ 14 लाख 78 हजार 411 लोगों का टीका लग चुका है। इनमें 2 करोड़ 64 लाख 46 हजार 204 लोगों को पहला डोज और 51 लाख 32 हजार 207 लोगों को दूसरी डोज लगी है।

By Biharkhabre Team

मेरा नाम शाईना है। मैं बिहार के भागलपुर कि रहने बाली हूं। मैंने भागलपुर से MBA की पढ़ाई कंप्लीट की हूं। मैं Reliance में कुछ समय काम करने के बाद मैंने अपना खुद का एक ब्लॉग बनाया। जिसका नाम बिहार खबरें हैं, और इस पर मैंने देश-दुनिया से जुड़े अलग-अलग विषय में लिखना शुरू किया। मैं प्रतिदिन देश दुनिया से जुड़े अलग-अलग जानकारी अपने Blog पर Publish करती हूं। मुझे देश दुनिया के बारे में नई नई जानकारी लिखना पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *