सीवान: बिहार के सीवान जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है. दरअसल, यहां एक महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया है, जो पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसे कुदरत का करिश्मा मान रहे हैं और इससे जुड़ी अधिक जानकारी लेने में लगे हैं। बताया जाता है कि शहर के वार्ड नंबर 28 के इस्माइल शाहिद तकिया मुहल्ला निवासी मोहम्मद झुन्ना की पत्नी फूलजहां खातून सीवान सदर अस्पताल में दूसरी बार मां बनी हैं और इस बार उन्होंने पांच बच्चों को जन्म दिया है, जिनमें 3 लड़की और 2 लड़के हैं।

सीवान में एक महिला ने दिया एक साथ 5 बच्चों को जन्म

सीवान में एक महिला ने दिया एक साथ 5 बच्चों को जन्म

डाक्टरों के अनुसार पांचों बच्चे स्वस्थ्य हैं और अस्पताल की निगरानी में हैं। डॉक्टरों के अनुसार एक बेटी का वजन 1.1 किलोग्राम और बाकी बच्चों का वजन 1-1 किलोग्राम है। झूना का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। बच्चों के जन्म के बाद परिवार में काफी जश्न का माहौल है। लोग इसे खुदा की रहमत बता रहे हैं।

सीवान में एक महिला ने दिया एक साथ 5 बच्चों को जन्म

यह एक से ज्यादा बच्चों को एक साथ जन्म देने का पहला मामला नहीं है। हैदराबाद में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। महिला की उम्र 27 साल है। ये वाकई एक चौंकाने वाली खबर है। महिला की डिलीवरी कराने वाले डॉक्टर का कहना है कि महिला ने एक लड़का और तीन लड़कियों को जन्म दिया है और नवजात का वजन एक किलोग्राम से ज्यादा है।

आगे पढ़ें: भोजपुरी फिल्म ‘Aashiqui’ के ट्रेलर ने मचाया धमाल, Khesari Lal Yadav और Aamrapali Dubey की रोमांटिक जोड़ी ने लूटा फैंस का दिल

बताया जाता है कि सभी बच्चों को आईसीयू वार्ड में रखा गया है। फिलहाल डॉक्टर बच्चों पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए हैं। सीवान सदर अस्पताल की प्रभारी उपधीक्षक रीता सिन्हा ने बताया कि पांचों बच्चों का जन्म सिजेरियन तरीके से हुआ है। फिलहाल, सभी स्वस्थ हैं लेकिन इन्हें निगरानी में रखना आवश्यक है। इसलिए हमलोग लगातार नजर बनाए हुये हैं।

आगे पढ़ें: मुजफ्फरपुर में सनकी पिता ने दो बच्चों की हत्या कर खुद लगाई फांसी, पत्नी के नाम जारी किया वीडियो

मिली जानकरी के अनुसार पहले से फूलजहां खातून की एक 5 साल की बेटी है। फूलजहां खातून के पति पहले विदेश में काम करते थे, लेकिन लॉकडाउन के बाद वह सीवान आकर यहीं मजदूरी करने लगे हैं। बच्चों के जन्म के बाद रिश्तेदार भी फूलजहां खातून और उनके बच्चों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। आपको बता दें, कि अक्सर जब ऐसे एक साथ इतने बच्चों का जन्म होता है तो लोग उत्सुकता के साथ इससे जुड़ी जानकरी के लिए अस्पताल पहुंचते हैं।

By Biharkhabre Team

मेरा नाम शाईना है। मैं बिहार के भागलपुर कि रहने बाली हूं। मैंने भागलपुर से MBA की पढ़ाई कंप्लीट की हूं। मैं Reliance में कुछ समय काम करने के बाद मैंने अपना खुद का एक ब्लॉग बनाया। जिसका नाम बिहार खबरें हैं, और इस पर मैंने देश-दुनिया से जुड़े अलग-अलग विषय में लिखना शुरू किया। मैं प्रतिदिन देश दुनिया से जुड़े अलग-अलग जानकारी अपने Blog पर Publish करती हूं। मुझे देश दुनिया के बारे में नई नई जानकारी लिखना पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *