Assam Board SEBA HSLC 10th Result 2021: आज 30 जुलाई, 2021 को सुबह 11 बजे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड असम, SEBA द्वारा रिजल्ट की घोषणा की गई। इस साल लगभग 4 लाख छात्रों ने SEBA असम HSLC परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org और resultsassam.nic.in पर SEBA 10th result या असम उच्च मदरसा परिणाम चेक कर सकते हैं। इससे पहले, बोर्ड ने COVID 19 महामारी के कारण परीक्षा रद्द कर दी थी और आंतरिक मूल्यांकन नीति के आधार पर SEBA 10th result तैयार करने का निर्णय लिया था। SEBA ने असम HSLC परिणाम 2021 तैयार करने के लिए 40:40:20 फॉर्मूले का पालन किया है।
बोर्ड ने कक्षा 9 और कक्षा 10 की आंतरिक परीक्षा में छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों को 40% वेटेज के साथ माना था। हालांकि, स्कूलों ने प्रत्येक छात्र को उनके प्रदर्शन के आधार पर 20% अंक दिए हैं। छात्रों को उनकी मार्कशीट बाद में उनके संबंधित स्कूलों से उपलब्ध कराई जाएगी। पिछले साल, असम HSLC परिणाम 6 जून को घोषित किया गया था।
2020 में कुल 3, 58, 444 स्टूडेंट्स परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। SEBA ने 65.49% पास प्रतिशत दर्ज किया। 10वीं की परीक्षा देने वाले अधिकांश छात्रों को थर्ड डिवीजन मिला था। इसके अनुसार तीसरे डिवीजन में 95628, दूसरे में 77850 और प्रथम श्रेणी में 48278 छात्रों ने परीक्षा पास की थी।
साल 2020 में इन छात्रों ने किया था टॉप
धृतिराज बस्तव कलिता – 595
अलंकृता गौतम बरुआ – 594
देबिस्म प्रिया बोरा, ज्योतिषी देवा सरमा, चाकी जी बुल्टन – 591
नमश्या डेका, हियाश्री सरमा – 590
मनश उत्तम नियोग – 589
Assam Board SEBA HSLC 10th Result 2021 मार्कशीट बाद में जारी किया जाएगा
असम बोर्ड 10वीं बोर्ड नतीजों की घोषणा के बाद स्टूडेंट्स अपने नतीजे वेबसाइट पर चेक कर पाएंगे। हालांकि, स्टूडेंट्स को उनका मार्कशीट बाद में जारी की जाएगी। छात्र अपनी मार्कशीट स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे। स्कूलों को बोर्ड ऑफिस से मार्कशीट प्राप्त करनी होगा।
ऐसे चेक करें असम बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021
बोर्ड ऑफ सकेंड्री एजुकेशन, असम (SEBA) से सम्बन्ध सरकारी और निजी स्कूलों में शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के दौरान 10वीं कक्षा (एचएसएलसी / एएचएम) के छात्र-छात्राएं अपना असम बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 चेक करने के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट या रिजल्ट पोर्टल पर विजिट करने के बाद होम पेज पर ही एक्टिव किये जाने वाले सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नये पेज पर मागे गये अपने विवरणों (रोल नंबर, आदि) को भरकर सबमिट करें। इसके बाद स्टूडेंट्स अपना एसईबीए एचएसएलसी रिजल्ट 2021 और स्कोर कार्ड स्क्रीन पर देख पाएंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लें।