SBI Apprentice vacancy 2021: एसबीआई में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द ही खत्म होने वाली है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) आज से दो दिन बाद यानी कि 26 जुलाई, 2021 को आवेदन की प्रक्रिया को खत्म कर देगा। ऐसे में जो भी उम्मीदवार अभी तक इस पोस्ट के लिए अप्लाई नहीं कर पाए हैं, वे एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।उम्मीदवार ध्यान रखें कि आखिरी तारीख बीतने के बाद कोई आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 6100 पदों पर नियुक्तियांं की जाएंगी।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एक ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा। उनके फॉर्म भरने के बाद, उन्हें एक ऑनलाइन परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा, जिसकी तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया के लिए फॉर्म 6 जुलाई को जारी किए गए थे।
Table of Contents
SBI Apprentice vacancy 2021 कुल पद
6100
गुजरात- 800 पद
आंध्र प्रदेश- 100 पद
कर्नाटक-200 पद
मध्य प्रदेश- 75 पद
छत्तीसगढ़- 75 पद
लद्दाख- 10 पद
पंजाब- 365 पद
उत्तर प्रदेश- 875 पद
महाराष्ट्र- 375 पद
पश्चिम बंगाल- 715
अंडमान और निकोबार- 10 पद
सिक्किम- 25 पद
उड़ीसा- 400 पद
हिमाचल प्रदेश- 200 पद
हरियाणा- 150 पद
जम्मू-कश्मीर- 100 पद
यूटी चंडीगढ़- 25 पद
अरुणाचल प्रदेश- 20 पद
असम- 250 पद
मणिपुर- 20 पद
मेघालय- 50 पद
मिजोरम- 20 पद
नागालैंड- 20 पद
त्रिपुरा- 20 पद
बिहार- 50 पद
झारखंड- 25 पद
तमिलनाडु- 90 पद
पाडुचेरी- 10 पद
गोवा-50 पद
उत्तराखंड-125 पद
तेलंगाना- 125 पद
राजस्थान- 650 पद
केरल- 75 पद
SBI Apprentice vacancy 2021 सिलेक्शन प्रोसेस
चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा की परीक्षा पर आधारित होगा। सामान्य अंग्रेजी की परीक्षा को छोड़कर, प्रश्न द्विभाषी यानी अंग्रेजी और हिंदी होंगे। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में गलत उत्तरों के लिए निगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए प्रश्न के लिए अंक का 1/4 वां अंक काट लिया जाएगा। वहीं अगर किसी को कोई समस्या आती है, तो वे 022-22820427 (केवल कार्य दिवसों में सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे के बीच) पर कॉल कर सकते हैं। वहीं अगर किसी कारणवश कॉल पर बात नहीं हो पाती है, तो वे cgrs.ibps.in पर शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा अंतिम समय की समस्याओं से बचने के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द ऑनलाइन फॉर्म भरें।
आगे पढ़ें: बिहार में हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में, जानिए क्या है पूरा मामला
आयु सीमा
आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 20 साल से 28 साल के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट में जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
कैटेगरी | पद संख्या |
सामान्य | 2577 |
ईडब्ल्यूएस | 604 |
ओबीसी | 1375 |
एससी | 977 |
एसटी | 567 |
योग्यताएं
ऐसे उम्मीदवार जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री है, वही इन पदों के लिए आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
जरूरी तारीखें-
- आवेदन शुरू होने की तारीख- 6 जुलाई
- आवेदन की आखिरी तारीख- 26 जुलाई
सैलेरी
सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स को हर महीने 15000 रुपए सैलेरी के तौर पर दिए जाएंगे।
SBI Apprentice vacancy 2021 ऐसे करें अप्लाई
- इसमें आवेदन करने के लिए सबसे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर CURRENT OPENINGS में जाएं।
- इसमें ENGAGEMENT OF APPRENTICES UNDER THE APPRENTICES ACT, 1961 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई डिटेल्स भरकर Registration कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।