पटना के बाढ़ थाने में रविवार की रात वर और वधू पक्ष की ओर से घंटों हंगामा किया गया। सगाई में शामिल होने आए लड़की वालों ने वर पक्ष पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए हाईवोल्टेज ड्रामा किया। रिंग सेरेमनी के दौरान सगाई के लिए लड़की ने जैसे ही अंगूठी निकाली लड़का अपने परिवार के साथ हुआ फरार । सरकारी नौकरी करने वाला लड़का उसके सुंदर न होने की बात कहते हुए परिवार के साथ भाग खड़ा हुआ। आखिर सगाई के दिन ही शादी टूट गई।
लड़की ने जैसे ही अंगूठी निकाली तो लड़का होने वाली दुल्हन को देखते ही हैरान रह गया। आनन-फानन लड़की अपने परिजनों के साथ वहां से जाने लगा। जब लड़के से इस बारे में पूछा गया तो उसने दंग कर देना वाली बात बताई। सगाई समारोह में लड़के के फरार होते ही लड़की वाले भी उनके पीछे-पीछे चल दिए। काफी दूर जाकर लड़की वालों ने लड़कें वालों को पकड़ लिया। यहां भी काफी देर तक ड्रामा हुआ। ड्रामे के चलते दोनों ओर से रिश्ता तोड़ दिया गया।
सगाई के लिए लड़की ने जैसे ही अंगूठी निकाली लड़का अपने परिवार के साथ हुआ फरार
मामला पटना जिले के अथमलगोला थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पंचायत का है। यहां की एक लड़की की शादी अलावलपुर निवासी एक सरकारी नौकरी करने वाले लड़के के साथ तय हुई थी। सगाई से पहले लड़का और लड़की ने एक-दूसरे को नहीं देखा था। बाढ़ के एक रेस्ट हाउस में रिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। लड़की से लड़के को अंगूठी पहनाने के लिए कहा गया। लड़की ने जैसे ही अंगूठी निकाली तो लड़का अपने परिवार के साथ भाग निकला। लड़के से जब इसका कारण पूछा तो उसने बताया कि उसे लड़की पसंद नहीं हैं। इसपर लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के वालों का पीछा करते हुए उन्हें मोकामा बाईपास में जाकर दबोच लिया।
थाने पहुंचकर लड़की ने सगाई से किया इनकार
पुलिस को सूचना देने पर लड़के पक्ष के लोगों को बाढ़ थाना लाया गया। ड्यूटी पर तैनात दो पदाधिकारी ने दोनों पक्ष की बातें घंटों सुनीं लेकिन इस दौरान लड़की खुद थाने में शादी से इनकार कर दिया। लड़की रिंग सेरेमनी कार्यक्रम में खर्च हुई राशि की मांग करने लगी। बाद में समझौता होने के बाद पचास हजार रुपये लड़का पक्ष वालों की तरफ से लड़की पक्ष को दिया गया, तब जाकर मामला शांत हुआ।
लड़की पक्ष वालों ने बताया कि लड़के वालों ने पहले भी दो और लड़की वालों के साथ इसी तरह से बदसलूकी की थी, जिसके चलते शादी तोड़ दी। वधू पक्ष के लोगों ने कहा कि विवाह के बाद लड़के वाले हमारी बेटी की जिंदगी नर्क ना बना दें, इसके चलते लड़की वालों ने शादी से इनकार कर दिया। घंटों बवाल के बाद सगाई के दिन ही शादी कैंसिल हो गई।