नई दिल्ली: तमिल फिल्मों की अभिनेत्री यशिका आनंद का शनिवार रात एक्सीडेंट (Actress Yashika Anand Car Accident) हो गया है। उनकी परिस्थिति गंभीर है। उनकी एक दोस्त वल्ली चेट्टी भावनी की उसीी जगह पर मौत हो गई है। यशिका आनंद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यशिका आनंद लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। उनका महाबलीपुरम के पास ईस्ट कोस्ट रोड पर शनिवार रात एक्सीडेंट हो गया है।
Actress Yashika Anand Car Accident कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हो रही वायरल
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से जा रही यशिका की कार डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क किनारे बने गढ्ढे में पलट गई। यशिका के साथ कार में सफर कर रहे अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हैं। यशिका और उनके दोस्तों को एक नजदीकी प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यशिका के ऐक्सीडेंट की खबर सुनने के बाद उनके पिता ने दिल्ली से चेन्नई की फ्लाइट पकड़ ली है। महाबलीपुरम की पुलिस ने केस दर्ज कर ऐक्सीडेंट की जांच शुरू कर दी है। जिस कार में याशिका मौजूद थी उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना गंभीर रहा होगा।
तमिल एक्ट्रेस याशिका आनंद (Tamil Actress Yashika Anand) ने अपने बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज से कम वक्त में इंडस्ट्री में काफी नाम कमा लिया है। अब वो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। याशिका जितना अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं, उससे कहीं ज्यादा वो अपने बोल्ड लुक्स और फोटोज के लिए चर्चा में रहती हैं। याशिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।
बिग बॉस तमिल 2′ में नजर आईं थीं यशिका आनंद
इंस्टाग्राम (Yashika Anand Instagram) पर उन्हें 25 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उनकी बोल्ड फोटोज के सभी दीवाने हैं। अक्सर ट्रोल्स ने उनकी तुलना पूर्व एडल्ट फिल्म एक्ट्रेस मिया खलीफा से की है लेकिन याशिका ने भी उन लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। याशिका ने 2016 से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तमिल सिनेमा से की थी। मगर उन्हें बड़ी सफलता हाथ लगी साल 2018 में ‘बिग बॉस तमिल’ (Bigg Boss Tamil) के दूसरे सीजन से जिसमें वो कंटेस्टेंट के रूप में नजर आई थीं। बिग बॉस तमिल में यशिका 5वें नंबर पर रही थी।
इसी साल International Women’s Day के मौके पर एक्ट्रेस याशिका आनंद ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज देते हुए बताया कि वो जल्द ही ‘सलफर’ (Sulphur) फिल्म में नजर आने वाली हैं। उन्होंने फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया जिसमें वो पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाएंगी।