समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में महज 10 रुपए के लिए नाविक की हत्या (Samastipur Murder) कर दी गई। घटना जिले के रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र के बिथान थाना इलाके की है। जानकारी के मुताबिक बाढ़ से प्रभावित इस इलाके (Flood In Bihar) में नाव का किराया मांगने को लेकर विवाद हुआ था और इसी विवाद में 17 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक सिकिल यादव बनभौरा गांव निवासी ओमप्रकाश यादव का बेटा था। गांव में आई बाढ़ की वजह से आवागमन में नाव का सहारा लेना पड़ता है।
10 रुपए के लिए नाविक की हत्या
जानकारी मिली है कि सकिल यादव इन दिनों नाव चलाता था। वह लोगों से किराया लेकर नदी पार कराता था। इसी दौरान रविवार देर शाम गांव के ही रणवीर यादव का भाई अनिल यादव दूसरी ओर गया था, जिसके बदले सकिल ने 10 रुपए मांग की थी। उस समय अनिल ने सकिल को 10 रुपए दे भी दिया था।
लेकिन इस बात की जानकारी जब दबंग रणवीर यादव को हुई तो सुबह उसने नाविक सकिल यादव के साथ बकझक किया और इसी दौरान नजदीक से उसके पेट में गोली मार दी। गोली की आवाज पर जुटे लोग उसे निजी क्लीनिक में ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।
आगे पढ़ें: शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब बनने जा रहे है दूल्हा, इस दिन होगा निकाह
बाढ़ प्रभावित इलाका होने के कारण पुलिस को घटनास्थल पर पहुंचने में विलंब हुआ। पुलिस नाव के सहारे मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नाव के सहारे ऊंची जगह पर लाया गया जिसके बाद समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। युवक की हत्या की इस खबर से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और परिवार के लोगों का रोरोकर बुरा हाल है।
इधर, थाना अध्यक्ष मो. खुशबुद्दीन ने बताया- ‘रविवार शाम नाव का किराया 10 रुपए लेने पर उसका एक व्यक्ति से विवाद हुआ था। परिवार के लोगों का आरोप है कि उसी विवाद को लेकर सुबह गोली मार कर उसकी हत्या की गई है।