मुंगेर में बहु को जिंदा जलाया यह घटना गंगटा थाना क्षेत्र के बनाहरा पंचायत के महिमचक गांव की है। घटनाा के बाद जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची पूरा परिवार फरार हो गया। मृतका की पहचान बनगामा गांव निवासी राजेश कुमार सिंह उर्फ पन्ना सिंह की बेटी साक्षी देवी के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जलाने के पहले ससुराल वालों ने उसे बुरी तरह पीटा था, और उसके दांत भी तोड़ डाले थे। इसके बाद ससुराल वाले पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो गए।
मुंगेर में बहु को जिंदा जलाया, परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल
बेटी की मौत की जानकारी मिलने पर उसके माता-पिता भी वहां पहुंचे। यहां बेटी का शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल है। यह घटना जिले के बेलहर थानाक्षेत्र के बनगामा गांव में घटित हुई है। गांव के रहने वाले राजेश कुमार सिंह ने अपनी बेटी की शादी सात साल पहले प्रणय कुमार से की थी। उनके दो बच्चे हैं। एक 6 वर्ष का और दूसरा 4 माह का है। मृतका की पहचान साक्षी के तौर पर हुई है। शादी के बाद से ही दामाद और उसकी सास किसी न किसी बात पर उसे प्रताड़ित करते थे।
साक्षी के परिजनों ने बताया कि उन्होंने तीन साल पहले उन्होंने जबरन साक्षी के नाम जमा FD तोड़कर डेढ़ लाख रुपए की निकासी कर ली थी। सारे पैसे हथियाने के बाद भी प्रणय कुमार और उसकी मां बेरहमी से साक्षी को पीटते थे।
आगे पढ़ें: जमुई जिले में मामी संग भांजे को हुआ प्यार, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
बताया जाता है कि साक्षी का पति उसे अपने साथ रांची में रखता था, यहां भी उसके साथ मारपीट की जाती थी। लेकिन वहां भी उसके साथ मारपीट करता था। फिर गाहे-बगाहे अपने घर मुंगेर में लाकर छोड़ देता था। वहां भी सास-ससुर उसे प्रताड़ित करते थे। साक्षी का ननिहाल ससुराल से मात्र 1 किलोमीटर की दूरी पर देवरिया गांव है। साक्षी अपने नानी घर में ही पली-बढ़ी थी। पुलिस ने लाश को कब्जे में कर पोस्टमाॅर्टम में भेज दिया।
आगे पढ़ें: बिहार में मोटे पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करेगी नीतीश सरकार, जानिए क्या है शर्तें
साक्षी की मां ने दामाद प्रणय कुमार, ससुर सुभाष चंद्र सिंह, सास कृष्णा देवी, भैंसुर पंकज सिंह, देवर प्रवीण और देवरानी पर केस दर्ज किया है। साक्षी के दो बच्चे हैं। जिंदा जलाए जाने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नानी सुनीता देवी ने कहा कि अब इस बच्चे को कौन देखेगा।